Sat. May 2nd, 2026

स्टैंड अप कॉमेडी शो रहा मुख्य आकर्षण

रुद्रपुर। आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन भगवानपुर में जील-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टैंड अप कॉमेडी शो रहा। कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन अतुल बंसल और प्रेसिडेंट नैंसी बंसल ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्रों के सोलो गायन से हुई। गौरव गुप्ता ने स्टैंडअप कॉमेडी शो, द अन्नोन बैंड तथा नवाजिश की ओर से गानों की प्रस्तुति दी गई। वहां पर प्रधानाचार्य एएन वर्मा, विमल किशोर आजाद, गायत्री तिवारी, फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश, इंजीनियरिंग हेड चंदन कुमार गुप्ता, कार्यक्रम हेड दिव्य प्रकाश सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *