Sun. May 31st, 2026

398.70 लाख रुपये से स्कूलों को मिलेंगी सुविधाएं

चंपावत। चंपावत जिले के स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। जिले के 37 स्कूलों में नए कमरों के निर्माण के साथ छत और फर्श की मरम्मत होगी। इसके लिए जिला योजना से 398.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

चंपावत जिले में 750 से ज्यादा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जीआईसी हैं। इनमें से एक-चौथाई की हालत ठीक नहीं है। ऐसे स्कूलों के बुनियादी ढांचे को जिला योजना से सुधारा जाएगा। जिला मुख्यालय के जीआईसी सहित 10 राजकीय इंटर कॉलेज, सात उच्च प्राथमिक स्कूल और 20 प्राथमिक स्कूल के आधारभूत सुविधाओं को संवारा जाएगा। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि इन माध्यमिक स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 209 लाख और बेसिक स्कूलों के लिए 189.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। 45 नए कमरों के निर्माण के अलावा प्रयोगशाला कक्ष, छत और फर्श की मरम्मत इस राशि से की जाएगी।

इन स्कूलों में होना है निर्माण और मरम्मत कार्य :
राजकीय प्राथमिक विद्यालय : लफड़ा, बड़ोली, धौनरावत, तामली, छीनीगोठ, चौड़ाख्याली, लमकवा, बनबसा कैनाल, कामाल्यूला, नाकोट, गूठा अनर्किया, खेतीखान, मल्ली लड़ी, पिपलाटी, जनकांडे, कजीना, कोटना, कूंण, शील बरूड़ी और मौनकांडा।
उच्च प्राथमिक स्कूल: मौनपोखरी, देवराड़ी, ठांटा, शीलबरूड़ी, डूंगराबोरा, धूरा, पल्सों। जीआईसी: चंपावत, काकड़, बर्दाखान, किमतोली, सैलानीगोठ, तामली, मध्य गंगोल, रीठाखाल, चमदेवल, पनियां, सिप्टी और जीजीआईसी चंपावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed