Mon. Jul 13th, 2026

सीकर में 10 जून तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना:शुष्क रहेगा मौसम, 3 से 5 डिग्री तापमान भी बढ़ेगा

बीते दिनों सीकर में करीब 1 सप्ताह से भी ज्यादा दिनों तक हुई बारिश और आंधी के बाद अब सीकर में मौसम शुष्क होना शुरु हो चुका है। सीकर में आज सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10 जून तक तेज गर्मी का एहसास होने वाला है। साथ ही तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर में 9 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि चक्रवात के असर से 7 जून को जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 9 जून के बाद बारिश चक्रवात का असर होने से होगी। फिलहाल आगामी 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *