Fri. Nov 20th, 2026

वन महोत्सव के तहत रोपे फल और औषधीय पौधे

धुमाकोट। अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग धुमाकोट की ओर से आयोजित वन महोत्सव के तहत डौलियाखाल व नैनीडांडा में फल और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित पौध रोपण का ज्येष्ठ उपप्रमुख ललित पटवाल ने विद्यालय परिसर में पौध रोपकर उद्घाटन किया। इसके बाद वन कर्मियों ने आम, अमरूद, नींबू आदि फलदार पेड़ों के साथ ही तेजपात आदि अनेक औषधीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल डौलियाखाल के प्रधानाध्यापक नरेंद्र आर्य, इंटर कॉलेज नैनीडांडा के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार शर्मा, वन दरोगा मोहन चंद्र जोशी, पूर्ण सिंह, चंदन राम, देवेंद्र कार्की, वन आरक्षी अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, साधना रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *