Thu. Nov 19th, 2026

मील का पत्थर साबित होगी प्रयोगशाला

पिथौरागढ़। विज्ञानशाला इंटरनेशनल के नवनिर्मित प्रयोगशाला का उद्घाटन पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट ने किया। डॉ. बिष्ट ने कहा कि यह प्रयोगशाला छात्र-छात्राओं के विचारों से योग्य मॉडल बनाने में सक्षम साबित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विज्ञानशाला के संस्थापक डॉ. विजय वेणुगोपालन ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की यह लैब महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार की प्रयोगशालाएं स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सरोज, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. दीपक कुमार, अंजलि पंत, अंजलि कापड़ी, हिमानी उपाध्याय, शुभम कापड़ी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *