Sun. Apr 26th, 2026

गरुड़ अस्पताल को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित हो चुकी है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे बागेश्वर जिले समेत सीमावर्ती जिला चमोली के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि इसके लिए दिवंगत कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने विधायक निधि से तीस लाख रुपये मंजूर कराए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *