Sat. Nov 21st, 2026

ईसीएच से जुड़ी समस्या को लेकर बैठक 28 को

बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित ईसीएच पॉलीक्लिनीक से जुड़ी समस्याओं के संबंध में 28 अगस्त को सुबह दस बजे ईसीएच के प्रशासनिक अधिकार कर्नल बीब पाल पूर्व सैनिक के साथ बैठक करेंगे। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद्र ने बताया कि बैठक में ईसीएच से जुड़ी पूर्व सैनिकों की समस्या और सुझावों पर विचार होगा। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्या और सुझाव रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *