Tue. Jun 23rd, 2026

सीडीओ ने पाटी में सुनीं ग्राम प्रधानों की समस्याएं

चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत ने पाटी विकासखंड सभागार में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक भट्ट के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपनी ग्राम पंचायतों में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। खिमानंद विनवाल ने मनरेगा योजना में हो रही समस्याओं की जानकारी दी। मदन बोरा ने प्रधानमंत्री आवास पर चर्चा, राजेंद्र देउपा ने अमृत सरोवर के मैटीरियल भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान संगठन प्रदेश प्रभारी प्रकाश माहरा, हेम शर्मा, चंद्र शेखर गड़कोटी, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed