Wed. Nov 18th, 2026

महाविद्यालय में विज्ञान संकाय भवन निर्माण का शुभारंभ

टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने राजकीय महाविद्यालय में 504.92 लाख रुपये से बन रहे विज्ञान संकाय भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शिक्षा क्षेत्र के विकास में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। भूमि पूजन कार्य संपन्न कराने में महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने पुरोहित का कार्य किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी, सीएम के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, एसडीएम आकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *