Fri. Nov 20th, 2026

ललित और केशर को मिलेगा साहित्य पुरस्कार

अल्मोड़ा। जिले के सिराड़ निवासी ललित सिंह सिराड़ी को राम सिंह लोधियाल स्मृति कुमाऊंनी साहित्य पुरस्कार और तकुल्टी निवासी केशर सिंह डंग्सेरा को गंगा अधिकारी स्मृति कुमाऊंनी साहित्य पुरस्कार मिलेगा। कुमाऊंनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति के सचिव डाॅ. हयात सिंह रावत ने बताया कि दोनों साहित्यकारों को कुमाऊंनी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए पहरू कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की तरफ से चार से छह नवंबर तक पिथौरागढ़ में आयोजित 15वें राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *