Fri. Jul 17th, 2026

रानीखेत में खेल महाकुंभ शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी मजखाली के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हुई अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आरिश अली, 600 मीटर दौड़ में यश अधिकारी पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में शोबन कठायत, ऊंची कूद में नीरज बिष्ट, गोला फेंक में शोबन कठायत को पहला स्थान मिला। जीआईसी कुनेलाखेत में हुई अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में हर्षिता मेहरा, बालक वर्ग में नरेंद्र मेहरा, ऊंची कूद में रेनू मेहरा, गोला फेंक में भावना प्रथम स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed