Sun. May 31st, 2026

एम्स में आयुर्वेद और होम्योपैथिक की ओपीडी शुरू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के आयुष भवन में 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ ही आयुष की विभिन्न ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को एम्स के आयुष विभाग में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने आयुर्वेद, होम्योपैथिक, योगा, सिद्धा की इंटीग्रेटेड ओपीडी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा से जुड़ी आयुर्वेद, होम्योपैथी आदि विभिन्न प्रणालियों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा संस्थान में आयुष को बढ़ावा देने के लिए हर्बल गार्डन का विस्तार व रिफ्लेक्सोलॉजी पथ विकसित किया जाएगा। साथ ही आयुष विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को योगासन प्रशिक्षण, पंचकर्म, हाइड्रोथेरेपी भी उपलब्ध होगी। साथ ही अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस मौके पर संस्थान की डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष सीएफएम और आयुष विभाग प्रो. वर्तिका सक्सेना, डॉ. मोनिका पठानिया, आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल, श्वेता (योगा), मृणालिनी (सिद्धा), डॉ. एमिटी (होम्योपैथी) आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed