Thu. Jul 16th, 2026

व्यय पर्यवेक्षक ने खर्च को लेकर प्रत्याशियों को दिए निर्देश

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सुमित गजभिये ने प्रत्याशियों द्वारा खर्च को लेकर मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

व्यय पर्यवेक्षक सुमित गजभिये ने प्रत्याशियों को सोशल मीडिया के जरिए किए जाने वाले प्रचार में होने वाले व्यय पर विशेष फोकस करने एवं परम्परागत निर्वाचन व्यय के अलावा प्रचार के नवीन स्त्रोत जैसे पेड़ न्यूज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि पर किए जाने वाले खर्चों के संबंध में निर्देश जारी किए। प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम राजेश कुमार मीणा, सहायक व्यय पर्यवेक्षक राजीव महला, प्रभारी लेखा दल सज्जन कुमार सैनी, राजनैतिक दलों,अभ्यर्थियों के व्यय एजेंट व्यय प्रशिक्षण में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *