Fri. Sep 4th, 2026

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, लिखी ये पोस्ट

पीटीआई, नई दिल्ली भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख नामों में से एक सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है।इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर सोनिया गांधी को बर्थडे पर विश किया और लिखा श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। इस समय उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर सोनिया गांधी को बर्थडे पर विश किया और लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।’

कांग्रेस ने भी दिया सोनिया गांधी को बधाई

कांग्रेस ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया  X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार – इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed