Mon. Jun 22nd, 2026

अब इन जवानों को सीएम धामी ने दी सौगात, मानदेय और भत्ता बढ़ा; मिलेगी दो मुफ्त वर्दी

 देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानदेय बढ़ोतरी की सौगात दी है। जवानों का वर्दी भत्ता भी 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। साथ ही अब जवानों को दो वर्ष में दो जोड़ी वर्दी और होमगार्ड की भांति 200 रुपये प्रतिमाह धुलाई भत्ता दिया जाएगा।

सोमवार को तपोवन रोड स्थित पीआरडी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी के स्थापना दिवस पर जवानों के लिए कई घोषणाएं की। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि रैतिक परेड की सलामी ली और पीआरडी के घोषवाक्य “अहमस्मि योधः” का लोकार्पण किया व जवानों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *