Mon. Jun 22nd, 2026

नैनीताल में गिरने लगा पारा, कोहरे ने दी दस्तक; पर्यटक बरतें सावधानी

नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद अब पारा लगातार लुढ़क रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ऐसा बदला है कि अब लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, पर्यटकों को आने जाने में कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरोवर नगरी में कोहरे ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ यहां ठंड में बढ़ोत्तरी भी हो गई है। सोमवार को दोपहर बाद लोगों ने दिन भी आग व हीटर के सहारे कटा। नगर में सुबह के समय सर्द हवा के चलते गुनगुनी धूप खिली थी। दोपहर के समय बादलों के साथ कोहरा छाना शुरू हो गया। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। देर शाम तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद पाला गिरना शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *