बागेश्वर में हल्के बादल छाए
बागेश्वर। बागेश्वर में सोमवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। बादलों के कारण सूर्य की रोशनी मंद पड़ गई। बादल छाने से सोमवार की शाम ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक थी। सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था। बादल से बारिश के आसार बन रहे हैं।
