Thu. Sep 3rd, 2026

नुक्कड़ नाटक से मतदान और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

शहर के विभिन्न विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। बुधवार को आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने बैराज, पशुलोक में नुक्कड़ नाटक से मतदान, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, नंदकिशोर भट्ट, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, दिनेश चंद्र पांडेय, संदीप कुमार, कांत प्रसाद देवरानी, अजीत रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed