Sun. May 10th, 2026

90 प्रतिशत काम पूरा न हुआ तो अधिकारियों का नहीं निकलेगा वेतन

अल्मोड़ा में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष पेयजल कनेक्शन न लगने पर डीएम विनीत तोमर गुस्साए अल्मोड़ा। जिले में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष पेयजल कनेक्शन न लगने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत 90 प्रतिशत काम पूरा न करने वाले अधिकारियों का वेतन नहीं निकलेगा। वहीं, बैठक में शामिल न होने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने अब तक योजना का 90 प्रतिशत काम पूरा न होने पर सीडीओ को संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के नोडल अधिकारियों और पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता के बैठक में बार-बार अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ को उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने को कहा। तोमर ने सभी अधिकारियों से योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *