Sun. Sep 6th, 2026

99.37 लाख से होगा नवोदय विद्यालय के प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में 99.37 लाख रुपये की लागत से पुराने प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य राज किशोर उनियाल, अभिभावक संघ अध्यक्ष राम सिंह, पूरन प्रकाश पांडे, अतुल वर्मा, पंकज शाही, दिनेश घुघत्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed