Fri. Nov 20th, 2026

newsadmin

मुजफ्फरपुर में चमत्कारी प्रसव, महिला ने दिया दो सिर और चार हाथ वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

मुजफ्फरपुर   मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत मुशाचक गांव में एक…

108 एंबुलेंस बनी ‘धक्का गाड़ी’, धुआं छोड़कर सड़क पर हुई खड़ी, सवालों में स्वास्थ्य सेवा की जमीनी हकीकत

अजयारविंद नामदेव, शहडोल। एक ओर सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से…

एक विक्रम अवॉर्ड होल्ड, इंदौर हाईकोर्ट का स्टे, स्पेशल एडवेंचर स्पोर्ट्स पुरस्कार को लेकर विवाद

 इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के बाद शिखर खेल अंलकरण समारोह में एक विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल…

तीन जिलों के स्कूलों में कलेक्टर ने किया छुट्टी का ऐलान.. बच्चों को घरों में रखने की अपील, आँगनवाड़ी भी बंद..

देहरादून उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बारिश की चेतावनी और उत्तरकाशी जिले में मौजूदा आपदा…

प्रेमी संग होटल में किया सैक्स, ट्रेन में बलात्कार की लिखा दी झूठी रिपोर्ट, कारण जान कर पुलिस हैरान!

गोरखपुर उत्तर प्रदेश  गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 30 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार के…

You may have missed

आईजी सहित 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कप्तान बदलेउत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी हुई इस सूची में न केवल मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, बल्कि अयोध्या रेंज के आईजी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) भी बदल दिए गए हैं। तबादलों की सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रवीण कुमार अब लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG) होंगे। शासन ने के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ (GSO) नियुक्त किया है। एक महत्वपूर्ण बदलाव में सोमेन बर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है, जो क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एक बड़ी तैनाती मानी जा रही है। जिलों की बात करें तो मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है। अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी और अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा, कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है। महिला अधिकारियों में चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर की कमान सौंपी गई है, जबकि रवि कुमार रायबरेली के नए कप्तान होंगे। कमिश्नरेट प्रणाली में भी फेरबदल हुआ है, जिसमें आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी और राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल से साफ है कि सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारियों को फ्रंटलाइन पर ला रही है।