Thu. Jul 30th, 2026

टेलीकॉम / जियो ने लॉन्च किए 49 और 69 रुपए के 2 नए प्लान, इनमें फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन यूजर्स के लिए 49 और 69 रुपए कीमत के 2 सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा भी इन प्लान्स में आपको कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

69 रुपए वाला प्लान
जियो के 69 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 7जीबी डाटा मिलता है। जियोफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। प्लान में 25 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यूजर्स को जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

49 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। प्लान में यूजर्स को कुल 2जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए प्लान में 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। प्लान में यूजर्स को 25 SMS भेजने की सहूलियत मिलती है। साथ ही, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed