Tue. Jul 7th, 2026

कला प्रतियोगिता में प्रज्जवल, नैनसी एवं महिमा ने मारी बाजी

खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में विश्व कला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी सुरेंदर कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने किया। कला प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में प्रज्जवल मुरारी, शुभम, चेतन, जूनियर वर्ग में नैन्सी बंसल, प्रकर्श बत्रा, अथर्व अग्रवाल एवं सीनियर वर्ग में महिमा कुशवाहा, अंशिका अग्रवाल, एवं साक्षी सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका कौशल्या सिंह, बालकृष्ण थापा ने निभाई। स्कूल प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहां एचसी पंत, रोनित कुमार, जसप्रीत कोर, कमला कापड़ी, वीरेंदर सिंह, वॉयला रैना उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed