Sat. May 2nd, 2026

मशहूर संगीतकार जोड़ी राम-लक्ष्मण के लक्ष्मण का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mumbi  ।दिग्गज संगीतकार विजय पाटिल उर्फ़ लक्षमण का शनिवार की सुबह दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार वह कोरोना संक्रमित नहीं थे, उन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। उसके बाद से वह बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने संगीतकार विजय पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दी है। लता मंगेशकर ने लिखा-‘अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाये जो काफी लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’
विजय पाटिल पहले रामलक्ष्मण के लक्ष्मण के नाम से मशहूर थे। उनसे साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। हालांकि, अचानक राम का निधन हो गया था। इसके बाद विजय पाटिल ने अपना पूरा नाम ही रामलक्ष्मण रख लिया और इस नाम से उन्होंने कई हिट गाने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *