Sat. Jun 27th, 2026

सुहाना खान के जन्मदिन पर शनाया कपूर ने शेयर की मजेदार वीडियो

Mumbi ।  शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज  22 मई को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सुहाना खान इस खास मौके पर उनके चाहने वाले फैंस, फैमली और फ्रेंड उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। गौरी खान ने अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अब गौरी के बाद सुहाना की बेस्ट फ्रेंड संजय कपूर की बेटी शनाया और चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। इन सितारों के विश करने के बाद ट्विटर पर भी #SuhanaKhan ट्रेंड होने लगा है।
शनाया कपूर ने शेयर की खास वीडियो
शनाया कपूर ने सुहाना का जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए एक बहुत ही प्यारी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो इनके बचपन के दिनों का है। वीडियो में सुहाना, शनाया और अनन्या बारिश में डांस करती हुए दिख रही हैं। वीडियो में सब बहुत ही प्यारी और क्यूट लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed