Fri. Jun 26th, 2026

उत्तराखंड में 6 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, वीकेंड पर खुलेंगे पर्यटन स्‍थल

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों के बाद भी एक बार फिर से राज्य सरकार एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. अब प्रदेश में 6 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा. कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकानों के खुलने का समय 5 बजे से 7 बजे तक तय किया गया है. इस दौरान पर्यटक स्थल केवल दो दिन शनिवार और रविवार को खुलेंगे. जबकि, जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 % कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे.
6 जुलाई तक बढ़ाए गए कोविड-19 कर्फ्यू को लेकर कुछ ही देर में SOP जारी कर दी जाएगी.शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है और इस बार कुछ अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी.सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा. जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे. वही पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी. इसके अलावा दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7 बजे तक कर दिया गया है.
वहीं, बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा. बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिवसों तक गांव में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *