Wed. Apr 29th, 2026

नहीं होगी इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा

HARIDWAR: अमरनाथ यात्रा चार धाम यात्रा के बाद अब कावड़ यात्रा पर भी स्थगित की जा रही है, पहले ही तय हो गया था की कोरोना महामारी के कारण कावड़ यात्रा को भी स्थगित किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण कावड़ियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ना है जो एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में यात्रा करते हैं।
भारत में मनाए जाने वाले सभी बड़े धार्मिक पर्वों पर इस वर्ष भी महामारी का असर पड़ गया है। पहले की चार धाम यात्रा काफी विलंब हो चुका है जिसका सीधा असर पर्यटन पर पड़ा है तो अब कावड़ यात्रा भी प्रभावित हो रही है। 6 अगस्त को सावन की शिवरात्रि है और इससे पहले भी कावड़ यात्रा शुरू हो जाती है। कावड़ यात्रा के लिए हरिद्वार प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जाती है लेकिन इस बार इस दिशा में अभी तक सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोई खास तैयारी नजर नहीं आई है। स्पष्ट है कि महामारी मैं संक्रमण को देखते हुए किस बात की संभावनाएं लिखने लगी थी की कावड़ यात्रा भी स्थगित हो सकती है।
राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में शासनादेश जारी कर सकती है और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा पर जाने वालों को 1 वर्ष और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दे की कावड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं देश के दूसरे प्रदेशों से भोले के भक्त भारी संख्या में जुलूस बनाकर हरिद्वार हरकी पैड़ी में गंगा जल भरने के लिए आते हैं और इस गंगाजल को अपने क्षेत्र के मंदिरों में भगवान शिव को अर्पित कर अपनी यात्रा संपन्न करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *