Tue. Jul 7th, 2026

जिले में मौसम:8 के बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार

बारिश की खेंच से परेशान हो रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब 8 जुलाई के बाद मानसून दोबारा एक्टिव होगा। ऐसे में जिले में एकसार बारिश होने के आसार हैं। अभी नमी के कारण खंड वर्षा हाे रही है। हमारा जिला अब सामान्य बारिश से पिछड़ गया है, अब तक 56.3 मिमी बारिश कम हुई है।

जिले में अब तक कुल बारिश 135.2 मिमी दर्ज की गई है, जबकि अब तक 191.5 मिमी बारिश हो जाना चाहिए थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी मानसून एक्टिव नहीं है। लेकिन 8 जुलाई के बाद एक्टिविटी होना शुरू हो जाएगी। 10 और 11 जुलाई को लो प्रेशर सिस्टम बनेगा इससे अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

अब तक पिछले साल से 87.8 मिमी बारिश : जिले में अब तक पिछले साल से भी कम बारिश हुई है। पिछले साल 223.0 मिमी बारिश हुई थी। इस बार 135.2 मिमी हुई है जो पिछले साल से 87.8 मिमी कम है। जिले का बाजना ब्लॉक सबसे पीछे है, यहां अभी 56 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है। हमारे जिले की कुल सामान्य बारिश 918.3 मिमी है।

पांच दिन का तापमान
दिनांक अधि. न्यू.
30 जून 34.2 25.2
1 जुलाई 33.5 26.0
2 जुलाई 34.6 25.6
3 जुलाई 35.0 25.4
4 जुलाई 35.2 25.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed