Sun. May 3rd, 2026

बरसात की मार पड़ी:आम्बा में 2 घंटे में 4 इंच बारिश हुई, खेत बने तालाब, दोबारा बोवनी करने वाले किसानों को फिर हुआ नुकसान

गांव में रविवार सुबह 7 से 9 बजे तक दो घंटे में 4 इंच बारिश हो गई। इससे नवाबगंज में स्थित तालाब लबालब हो गया और खेतों ने तालाब का स्वरूप ले लिया। बारिश नहीं होने से जिन किसानों 4-5 दिन पहले दोबारा बोवनी की थी उन्हें फिर नुकसान हो गया। तेज बारिश के कारण सभी बीच बह गए। किसान विनोद पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया बारिश नहीं होने से क्षेत्र के 25 प्रतिशत किसानों ने दोबारा बोवनी की थी। उनके बीज पानी में बह गए। किसानों ने बताया जिनके खेत टेकरी पर हैं, उन्हें फायदा हुआ शेष सभी को नुकसान हुआ है। इधर आम्बा से नांदलेटा तक बने प्रधानमंत्री सड़क योजना में बने रोड ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है।

किसान रतनलाल मीणा, रामलाल, दिलीप पाटीदार ने बताया कि ठेकेदार ने रोड बनाया उस पर साइड में पानी निकासी के लिए पाइप नहीं डाले, एक-दो जगह डाले भी हैं लेकिन उनमें से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो रही है। इससे खेतों में पानी घुस रहा है। क्षेत्र में 25 बीघा की फसल नष्ट होगी। किसान रतनलाल पाटीदार ने बताया कि इसको लेकर राजस्व विभाग को भी अवगत करवाया पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया। रोड ठेकेदार बलवीर सिंह ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक आर एस तोमर को अवगत करवा दिया है। जहां रोड किनारे पानी निकासी में परेशानी आ रही, वहां के पाइप स्वीकृति होने पर पाइप डाल देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *