Sun. May 3rd, 2026

अभी 3 दिन और सताएगी गर्मी-उमस, 7 या 8 जुलाई से हल्की बारिश के साथ फिर शुरू हो सकती है मानसूनी गतिविधि

राजधानी में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोगों को दिनभर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन में ही तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी तीन-चार दिनों में दो से तीन डिग्री का और इजाफा होने का अनुमान है। हालांकि, 7-8 जुलाई से बारिश की गतिविधि शुरू होने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

आर्द्रता आ रही, पर सिस्टम नहीं…

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक अरब सागर से आर्द्रता मिल रही है, इसी कारण बादल बन रहे हैं। लेकिन, सिस्टम नहीं है। 9-10 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

बोट क्लब 5000 और वन विहार पहुंचे 4632 पर्यटक

रविवार को पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ रही। अकेले बोट क्लब पर करीब 5000 और वन विहार में 4632 पर्यटक पहुंचे। बड़े तालाब में संचालित क्रूज को एक बार में 40 की क्षमता से चलाया जाना है, लेकिन इसमें 70 से ज्यादा लोगों को एक साथ सफर कराया गया। हालांकि, एमपीटी के अफसरों ने इससे इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *