Tue. Jul 7th, 2026

यह भी होगा फायदा राजधानी-संपर्क क्रांति जैसी 50 और ट्रेनों को हबीबगंज में हाल्ट दिया जाएगा

हबीबगंजन पर राजधानी-संपर्क क्रांति जैसी प्रीमियम सहित 50 ट्रेनों को हाल्ट देने की तैयारी है। स्टेशन का री-डेवलपमेंट वर्क पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड ट्रेनों को हाल्ट देने की घोषणा करेगा। इससे जहां भोपाल रेलवे स्टेशन का लोड कम होगा।

वहीं मिसरोद, होशंगाबाद रोड, कोलार क्षेत्र, अरेरा कॉलोनी, त्रिलंगा, बावड़िया कलां सहित दो दर्जन से ज्यादा नए शहर के इलाकों के यात्रियों को हबीबगंज स्टेशन पर ही प्रीमियम ट्रेनें मिलने लगेंगी। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश के मुताबिक हबीबगंज स्टेशन पर रेलवे मुख्यालय की सहमति से ट्रेनों के हाल्ट बढ़ाए जाएंगे। अभी हबीबगंज स्टेशन पर 98 ट्रेनें आती-जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed