रेलवे दिखाएगा देश:केरल, वैष्णोदेवी, गोवा के साथ अंडमान व जम्मू-कश्मीर की यात्रा कराएगा
गोड्स ऑन कंट्री, सेलेशियल केरल, डिवाइन वैष्णोदवी, ब्लिसफुल तिरुपति बालाजी, हैवन ऑन अर्थ-ब्यूटीफुल जम्मू व कश्मीर, आइडिलिक अंडमान और रिलैक्सिंग गोवा। यह उन पैकेज के नाम हैं जिन्हें रेलवे की पर्यटन शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अनलॉक के बाद तैयार किया है।
आईआरसीटीसी वेस्ट जोन की अगुवाई में इन स्थानों की यात्रा की जा सकती है। आईआरसीटीसी के राहुल हिमालियन ने तिरुपति बालाजी पैकेज की शुरुआत पर कहा कि यह यात्रियों के लिए उपयोगी है।
इन स्थानों की सैर कर सकते हैं यात्री
- ब्लिसफुल तिरुपति बालाजी पैकेज 1 रात, 2 दिन का साप्ताहिक प्रस्थान 17 और 24 जुलाई को है। इसके लिए 14300 रुपए प्रति यात्री चुकाना पड़ेगा।
- एक्जोटिक लद्दाख 6 रात, 7 दिन का साप्ताहिक प्रस्थान 10, 17, 24 जुलाई और 7 अगस्त को 40 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा।
- सेलिशियल केरल 5 रात, 6 दिन का प्रस्थान 2 और 7 अक्टूबर तक 27300 रुपए प्रति यात्री रहेगा। रहने-खाने की व्यवस्था रेलवे की रहेगी।
ऐसे करवा सकते हैं बुकिंग
टूर पैकेज के संबंध में जानकारी और बुकिंग के लिए वाट्सएप या एसएमएस से लद्दाख, केरला, भारत दर्शन टाइप कर 8287931886 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।
श्रावण स्पेशल के लिए भी बनाया अलग से पैकेज
- 6 रात, 7 दिन के लिए अगस्त में सोलापुर से साेमनाथ, द्वारका के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक।
- दक्षिण भारत में 10 रात, 11 दिन के लिए दिसंबर में शुरू होकर बैंगलुरू, मैसूर, रामेश्वरम्, मदुरै, कन्याकुमार, त्रिवेंद्रम तक।
- गंगासागर 10 रात, 11 दिन के लिए दिसंबर से शुरू होकर वाराणसी, गया, गंगासागर, जगन्नाथपुरी तक।
- यात्रा की प्रतिदिन की लागत 945 रुपए प्रति यात्री प्रति दिन स्लीपर क्लास के लिए और 1155 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति दिन 3 एसी क्लास के लिए जीएससी सहित है।
