Sun. Jul 12th, 2026

आज कैबिनेट की बैठक में हो सकता है अहम फैसला:राजस्थान में 9वीं-12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल

शिक्षा विभाग ने 15 जुलाई से स्कूल खोलने की कवायद शुरू की है। पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर मंथन चल रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे चरण में अन्य कक्षाओं पर निर्णय होगा।

बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने या नहीं खोलने पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। पिछले साल मार्च में कोरोना के कारण स्कूल बंद हुए थे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि स्कूलों में छात्रों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन गृह विभाग की अनुमति के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अब 31 जुलाई तक स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे

शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों में प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 31 जुलाई तक स्कूलों में प्रवेश ले सकते हैं। आरटीई के नियमानुसार हर साल की तरह इस बार भी पहली से आठवीं तक के बच्चों का प्रवेश पूरे साल चलेगा। शिक्षा विभाग ने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रवेश की तिथि बढ़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *