Fri. Jun 12th, 2026

36 घंटे में हिसाब चुकता @ काबुल: अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक कर मार गिराया काबुल धमाकों को मास्टर माइंड

काबुल। अमेरिका ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस-खुरासान (ISIS-K) ग्रुप के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किये हैं। हमला अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में किया गया है, जो कि पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है और ISIS का गढ़ माना जाता है। यहां अमेरिकी हमले में काबुल धमाकों का मास्टरमाइंड मारा गया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता कैप्टन बिल अरबन ने ये जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी ड्रोन ने मध्य-पूर्व की किसी अज्ञात लोकेशन से उड़ान भरी और ISIS-K के आतंकी को उस वक्त निशाना बनाया जब वह अपने दूसरे सहयोगी के साथ कार में सवार था, ये दोनों अमेरिकी हमले में मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed