Tue. Aug 11th, 2026

11 पंचायत समितियाें में विकास कार्याें:जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हाेंगे रुपए1.73 कराेड़ के विकास कार्य

जिले की 11 पंचायत समितियाें की विभिन्न ग्राम पंचायताें में 54 तरह के विकास कार्याें के लिए जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने प्रशासनिक मंजूरी के लिए 1 कराेड़ 73 लाख रुपए खर्च करने के प्रस्ताव बनाकर भेज दिए हैं। जिला परिषद प्रशासन ने सभी पंचायत समितियाें से प्रस्ताव मांगे थे। प्रशासनिक मंजूरी की औपचारिकता पूरी हाेने के साथ ही यहां सभी जगह तय कार्यकारी संस्था काम शुरू करा देगी।

अजमेर ग्रामीण में 5 कार्याें पर 17 लाख, मसूदा में 5 कार्याें पर 15 लाख, भिनाय में 15 कार्याें पर 47 लाख, जवाजा में 7 कार्याें पर 27 लाख, अराईं के 2 कार्याें के लिए 6 लाख, सरवाड़ के 3 कार्याें के लिए 9 लाख, पीसांगन के 4 कार्याें के लिए 12 लाख, किशनगढ़ के 3 कार्याें के लिए 10 लाख, सावर के 5 कार्याें के लिए 15 लाख, श्रीनगर के 4 कार्याें के लिए 12 लाख और केकड़ी के 1 कार्य के लिए 3 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed