तापमान में गिरावट दर्ज:शहर में अब तक 26 इंच बारिश, औसत से 13 कम
सागर शहर में बादलों के छाए रहने से तापमान लुढ़क गया है। उधर, नमी के बढ़ने से रात के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। बुधवार को दिन में कई बार हल्की बूंदाबादी भी हुई। अभी 8 सितंबर तक 661.7 मिमी (26.5 इंच) बारिश हो चुकी है, जो औसत बारिश 1142.0 मिमी. (44.2 इंच) से अाधी है। जबकि मानसून सीजन का 70% हिस्सा निकल चुका है। अब केवल 22 दिन ही बारिश की भरपाई के लिए बचे हैं। जिसमें करीब 449.5 मिमी (17.7) इंच बारिश की दरकार है। शहर में बुधवार को हल्की बूंदाबादी ने अपना असर दिखाया।
इस दौरान करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चली। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। वह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की 95% और शाम की आर्द्रता 82% रही।
औसत से 13.6 इंच पीछे
शहर में अभी तक 661.7 मिमी (26.5 इंच) बारिश हो चुकी है। जबकि 9 सितंबर तक होने वाली बारिश का आंकड़ा 1008.9 मिमी (39.7 इंच) है। अभी भी शहर औसत बारिश से 347 मिमी (13.6 इंच) कम है।
