Thu. Jul 30th, 2026

तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हुई बरसात, लोगों के चेहरे खिले; कुछ मोहल्लों में ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट होने से गई लाइट

पाली शहर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। जो करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक चलती रही। बरसात होने से लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। बच्चे बरसात में नहाने का आनंद लेते नजर आए। शहर के कई मोहल्लों की गलियों में बरसाती पानी भर गया। शहर के इन्द्रा कॉलोनी सहित कुछ मोहल्लों में बरसात के दौरान ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे काफी समय तक लाइट बंद रही।

ज्ञात रहे कि मानसून की बेरूखी के चलते इस बार जवाई बांध में पानी की आवक काफी कम हुई हैं। ऐसे में जिले में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई हैं। वॉटर ट्रेन जोधपुर से मंगवाने पर चर्चा चल रही हैं। क्योंकि जवाई बांध में सितम्बर तक का ही पानी शेष बचा हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed