Fri. Jun 12th, 2026

बरसे बादल:पचपहाड़ में 16 और डग में 7 एमएम बारिश झालावाड़-मनोहरथाना में भी बरसे बादल

झालावाड़ प्रदेश में बुधवार को मानसून के सक्रिय रहने से जिले में भी तेज और कहीं रिमझिम बारिश हुई। सबसे अधिक 16 एमएम बारिश पचपहाड़ में हुई, जबकि डग, मनोहरथाना व झालावाड़ को तेज बारिश ने भिगोया। बारिश के बाद धूप खिलने से उमस तेज हो गई। मौसम विभाग जयपुर द्वारा जिले में शुक्रवार व शनिवार को मानसून सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।असनावर| कस्बे में बुधवार शाम को क्षेत्र में बरसात होने से फसलों में जान आई। पवन पाटीदार ने बताया कि फसलों में पानी की जरूरत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed