Fri. Jun 12th, 2026

संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी:दिनभर में 9.8 एमएम बारिश, लो-प्रेशर सिस्टम के असर से अगले 3-4 दिन बरसात की उम्मीद

काेटा मप्र. के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में लाे-प्रेशर सिस्टम हाेने के असर से काेटा संभाग में रुक-रुक कर बारिश हाे रही है। बुधवार काे भी काेटा में तीन बार बारिश हुई। सुबह 11.32 बजे से 11.48 बजे तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद सुबह 11.50 बजे से दाेपहर 12.15 बजे तक 6.4 एमएम और इसके बाद शाम काे 4.05 बजे से 4.15 बजे तक 3.4 एमएम बारिश हुई। कुल 51 मिनट में 9.8 एमएम बारिश हुई।

माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार काे अधिकतम पारा 34.5 और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस था। मानसून सीजन में अभी तक कुल 1017.7 एमएम बारिश हाे चुकी है। माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार मप्र. के दक्षिण-पश्चिमी एरिया के उपर लाे-प्रेशर सिस्टम स्थित है। इसके असर से तीन-चार दिन तक काेटा संभाग में रुक-रुक कर बारिश हाेगी और बादल छाए रहेंगे। साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed