Sat. Oct 3rd, 2026

बारिश:66 मिमी की संभावना थी, एक सप्ताह के बाद बारिश, लेकिन पूर्वानुमान से आधी भी नहीं हुई

झाबुआ शहर में बुधवार दोपहर लगभग आधे घंटे के लिए तेज बरसात हुई। इसके बाद भी एक घंटे तक बारिश चलती रही, लेकिन मूसलधार नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 66 मिमी बारिश की संभावना जताई गई थी। बताया जा रहा है कि राणापुर क्षेत्र में ठीक बारिश हुई। शहर में पूर्वानुमान से आधी बारिश भी नहीं हुई। इतना जरूर है कि इस साल के मॉनसून का आंकड़ा शहर में 400 मिमी को पार कर गया। बुधवार सुबह तक आंकड़ा पिछले साल शहर में हुई बारिश के आधे से भी कम था। दोपहर में हुई बरसात से इसमें सुधार हुआ।

जिले में इस साल सबसे अधिक बरसात मेघनगर में दर्ज की गई है। इसके अलावा पेटलावद और राणापुर में भी ठीकठाक बारिश हुई। लेकिन झाबुआ, रामा और थांदला में काफी बारिश की दरकार है। बुधवार की दोपहर हुई बारिश फसलों के लिए अच्छी बताई जा रही है। लगातार अवर्षा के कारण मक्का के दाने बढ़ नहीं रहे थे। इस बीच तेज धूप के कारण फसल पकने जैसी नौबत आ गई थी। इस बारिश से दानों को बढ़ने का मौका मिलेगा। फसल को बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं जताई जा रही। लेकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed