Sun. May 10th, 2026

पटरी से उतरी इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

इंदौर । इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह बेपटरी हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय ट्रेन लोनावाला स्टेशन पर प्रवेश कर ही थी। इसी दौरान पिछले 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ समय के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया और अधिकांश ट्रेन से उतर गए। तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। रेलवे रिलीफ वैन मौके पर पहुंच गई। लोनावाला में अन्य लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही जारी है। क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *