Sun. Jun 28th, 2026

चिरंजीवी शिविर:14 नवंबर से ग्राम पंचायत में लगेंगे चिरंजीवी शिविर

सवाई माधोपुर चिकित्सा विभाग द्वारा 14 नवम्बर से जिले सहित प्रदेश भर में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। चार माह तक चलने वाले इन शिविरों को लेकर चिकित्सा विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन तैयार की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि अभियान 14 नवम्बर से 21 मार्च 2022 तक चलेगा। प्रत्येक सप्ताह में दो या तीन शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर में फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ अथवा नेत्र सहायक मौजूद रहेंगे। शिविरों में संचारी एवं गैर संचारी रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। 30 साल से अधिक आयु के लोगों की शुगर, बीपी की जांच की जाएगी। इसके साथ ही गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed