Thu. Sep 3rd, 2026

स्वास्थ्य शिविर:चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर से पूर्व स्कूलों में बालकों की प्री स्क्रीनिंग के लिए दी शिक्षकों को दी ट्रेनिंग

दौसा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत 14 नवंबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर में स्कूलों में बालकों की प्री स्क्रीनिंग के लिए बुधवार को रामकरण जोशी स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का डाॅ. नरेश कुमार शर्मा, सीबीओ राजाराम मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डाॅ. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविरों में अधिक से अधिक बालकों को लाभान्वित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दो पारियों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महवा, सिकराय ब्लाक की प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रिसिंपल, 2 विज्ञान के शिक्षक, 1 शारीरिक शिक्षकों को डाॅ. सोनिया मीणा, डाॅ. मोहम्मद हुसैन, डाॅ. हिम्मत राय ने बालकों की प्री स्क्रीनिंग की ट्रेनिंग दी गई। सीएमएचओ डाॅ. सुभाष बिलोनिया, आरसीएचओ डाॅ. सीताराम मीणा, डाॅ. राजपाल मीणा ने बताया कि निजी और सरकारी अस्पतालों में संचारी, गैर संचारी सहित सभी बीमारियों का निशुल्क उपचार के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएया।छात्रों की प्री स्क्रीनिंग की जाएगी : डाॅ. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविरों से पूर्व स्कूलों में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की प्री स्क्रीनिंग की जाएगी। प्री स्क्रीनिंग में यदि किसी बालक को कोई बीमारी पाई जाती है, तो उन्हें शिविरों में उपचार के लिए भेजा जाया जाएगा।

बालकों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए चिरंजीवी योजना, आरबीएसके से संबंद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जहां उनका उपचार निशुल्क किया जाएगा।शिविरों में चाइल्ड स्पेशलिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, फिजिशियन, मेडिसन, डेंटिस्ट, नेत्र सहायक और आयुष चिकित्सक बच्चों की जांच कर आगे उपचार के लिए रैफर करेंगे। शिविर स्थलों पर ईसीजी सहित सभी जांच उपकरण एम्बुलेंस, मेडिकल मोबाइल वैन भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed