Sun. Jun 28th, 2026

प्रतिमा का अनावरण:पूर्व डिप्टी सीएम पायलट आज करेंगे दौसा के पूर्व प्रधान की प्रतिमा का अनावरण

दाैसा के पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार काे किया जाएगा। जीराेता में राजेश पायलट की प्रतिमा के पास पूर्व प्रधान बैरवा की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका सुबह 11 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अनावरण करेंगे। पूर्व प्रधान बैरवा के बेटे पूर्व प्रधान दीनदयाल बैरवा डीसी ने लाेगाें से अनावरण समाराेह में पहुंचने की अपील की। किशन लाल बैरवा वर्ष 2005 से 2010 तक दाैसा के प्रधान रहे, जिनका 12 नवंबर 2015 काे निधन हाे गया था। पूर्व प्रधान बैरवा के निधन के ठीक 6 साल गुरुवार काे उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed