Thu. Sep 3rd, 2026

शिविर का निरीक्षण:संभागीय ऑब्जर्वर ने शिविर का निरीक्षण किया

चूरू नगरपालिका की ओर से दुलीचंद कम्मा गेस्ट हाऊस में बुधवार को भी वार्ड 23 से 28 तक के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर लगाया गया। संभागीय ऑब्जर्वर शुघ्रीवसिंह ने शिविर का निरीक्षण किया तथा लोगों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से बसी कॉलोनियों का सर्वे करवाकर पट्‌टे जारी करने के निर्देश भी दिए। शिविर में ईओ अविनाश शर्मा, सहायक अभियंता मदनलाल माली, शुभकरण भाट, प्रमोद माली, पुखराज गोस्वामी आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed