Thu. Sep 3rd, 2026

स्वास्थ्य शिविर:चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर को लेकर प्रशिक्षण

चूरू मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चूरू के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। दुलीचंद सेठिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लगे प्रशिक्षण शिविर में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुजानगढ़ से आरबीएसके टीम के डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. दीपिका व फार्मासिस्ट सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बीदासर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक, विज्ञान शिक्षक ने प्रशिक्षण लिया। रचना पारीक ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed