Sun. Jun 28th, 2026

ग्रामीण ओलिंपिक:ग्रामीण ओलिंपिक खेल को गंभीरता से नहीं लेने वाले पीईईओ को नोटिस दें

चूरू डीईओ मा. मुख्यालय ने सभी ब्लाक सीबीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन को गंभीरता से लें और विद्यालयी खिलाड़ियों का पंजीयन करवाएं। निर्देशों में कहा गया है कि राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए सीबीईओ एवं पीईईओ को पूर्व में निर्देश प्रदान किए गए हैं लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सीबीईओ से कहा गया है कि जो पीईईओ इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करें। खेलों में पंजीयन तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। सभी सीबीईओ से कहा गया है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय, गांव के मुख्य चौक, विद्यालय प्रवेश द्वार तथा स्कूल परिसर में बैनर आदि लगवाएं तथा कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों का खेलों के लिए पंजीयन करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed