Sun. Jun 28th, 2026

65वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा:16 मुकाबलों में सीकर ने जीते 12 मेडल

सीकर स्वामी शिक्षण संस्थान भढ़ाढ़र सीकर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के तरणताल पर चल रही 65वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 16 मुकाबले हुए। इनमें सीकर ने दो गोल्ड सहित कुल 12 मेडल जीते। प्रतियोगिता संयोजक चंद्रशेखर कौशिक ने बताया कि 17 वर्ष बालक वर्ग में 100 मीटर बटर फ्लाई में सीकर के मंथन चौधरी ने गोल्ड मेडल, जयपुर प्रथम के सचिन गुर्जर से सिल्वर मेडल, काेटा के आर्य शर्मा ने ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया।

उन्हाेंने बताया कि 200 मीटर बैक स्ट्राॅक में उदयपुर के लक्षित चौधरी ने गोल्ड मेडल, सीकर के लोकेश बबेरवाल ने सिल्वर मेडल, सीकर के कमलेश सामोता ने ब्राॅन्ज मेडल जीते। 100 मीटर फ्री स्टाइल में सीकर के कुणाल फौजदार ने सिल्वर मेडल, 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में जयपुर के गिर्षित अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, सीकर के लक्की सामोता ने सिल्वर मेडल जीते। 19 वर्ष बालक वर्ग में 100 मीटर बटर फ्लाई में सीकर के रोहित कुमार सामोता ने सिल्वर मेडल, सीकर के सन्नीसिंह चौधरी ने ब्राॅन्ज मेडल जीता।

200 मीटर बैक स्ट्राॅक सीकर के अभिषेक कुमार सीकर ने ब्राॅन्ज मेडल, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सीकर के रोहित कुमार ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। बालिका वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में सीकर की कुसुम कुमावत ने गोल्ड मेडल, 50 मीटर बैक स्ट्राॅक में सीकर की पीयूषा चौधरी सीकर ने सिल्वर मेडल, 100 मीटर बटर फ्लाई में सीकर की कोमल यादव ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। इस दौरान संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, पर्यवेक्षक मनफूल सिंह, सलेक्टर राधेश्याम टेलर, सुरेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed