Thu. May 7th, 2026

कोटा की ठंडी रात:सीजन की सबसे ठंडी रात, 11.7 डिग्री पहुंचा पारा

कोटा | न्यूनतम तापमान में गिरावट का दाैर जारी है। रविवार काे इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रविवार काे न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 11.7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार काे न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री और अधिकतम 27.9 डिग्री था। रविवार सुबह हल्की धुंध रही। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहे। वहीं, पूर्वी हवाओं के असर से 18-19 नवंबर काे हल्की बारिश की संभावना है। रविवार सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 89 फीसदी और शाम काे 41 फीसदी रही। विजिबिलिटी 1 हजार मीटर रही। हवा की स्पीड 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। वहीं, स्टेशन क्षेत्र में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *