Wed. Nov 25th, 2026

साइकिलें वितरित:परानियां स्कूल में बालिकाओं को साइकिलें वितरित

बारां किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में अध्ययन रत्न कक्षा नौवीं की बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गत सत्र में अध्ययनरत 24 छात्राएं एवं वर्तमान सत्र की 21 छात्राओं सहित कुल 45 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मनोरंजन विश्वास ने कहा कि छात्राएं एक किमी दूर से स्कूल में पढ़नी आती है। उनको सहूलियत होगी। छात्रा रितु मंडल, कुमकुम मंडल एवं अर्पिता मंडल आदि छात्राओं ने बताया कि घर स्कूल से 1 किमी दूर होने पर आवाजाही में सहूलियत होगी। शारीरिक शिक्षक मगनलाल, व्याख्याता हरिमोहन शंकरलाल, सीताराम, रामपाल, चंद्रप्रकाश सुनारिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed